आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल है। इस हड़ताल को बैंक कर्मचारियों का साथ भी मिल गया है। यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ की जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल में शामिल नहीं है लेकिन देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियन इस हड़ताल में शामिल हैं।
बैंक भी हड़ताल में शामिल
ट्रेड यूनियन के साथ बैंक कर्मचारियों के संगठन अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ भी इस हड़ताल में शामिल हो गया है। हड़ताल को लेकर बैंक कर्मचारी संघ ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस हड़ताल के जरिए बैंक कर्मचारी भी अपनी मांगे रखेंगे। बैंक कर्मचारी बैंकों के निजीकरण का विरोध करेंगे। बयान में कहा गया है कि सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। सरकार के इस कदम से देश की इकोनॉमी पर जोर पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री करेंगे पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को भी आज संबोधित करेंगे। गुजरात के केवड़िया में पीठासीन अधिकारियों का 2 दिनों का सम्मेलन शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस सम्मेलान का उद्घाटन किया था।